उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: बीघापुर। संवाददाता। तहसील मुख्यालय पाटन में डीएम के सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बारिश के बीच 84 फरियादियों ने अपनी पीड़ा सुनाई। इसमें डीएम घनश्याम मीना ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। दिवस पर मीरमऊ की ज्ञानवती ने शिकायत की विद्युत विभाग के अफसर और लाइनमैन सांठगांठ कर बंद घरों से बिलिंग कराकर बिल जमा करने में साइबर क्राइम कर रहे है। इस पर डीएम ने एसडीओ को मौके पर जांच के निर्देश दिए। सरैया के रमाकांत ने बिहार थाने में दर्ज संगीन अपराध के मामले में आरोपितों के गिरफ्तार न किए जाने की शिकायत एसपी जयप्रकाश सिंह से की। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा: विद्युत विपत्र से जुड़े सात आवेदन का निष्पादन उन्होंने एसओ को तत्काल कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया। शंभू रतन खेड़ा की हेमलता ने आंगनबाड़ी सहायिका के चयन में अ...