उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के बालाखेड़ा गांव का छह वर्षीय सुधीर पुत्र स्व. रामू बुधवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ बाग में चकोतरा (बड़ा नींबू) तोड़ने गया था, जहां बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। बड़े बच्चे भाग निकले। पर सुधीर न भाग पाया। बंदरों ने सुधीर के हमलाकर उसके हाथ, पेट, गले के पास काट लिया। सूचना पर पहुंची मां राधिका ने पड़ोसी संदीप के साथ घायल सुधीर को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती से उसका इलाज किया। डॉ. अभिषेक ने बताया कि बंदरों ने बच्चे के शरीर पर पांच से अधिक जगह पर काटा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: बंदरों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर यदि हालत में सुधार नहीं होगा तो बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...