उन्नाव, सितम्बर 15 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलॉक नगर निवासी एक युवक का शव निर्माणाधीन प्लाट में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिये भेजा है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर दी है।अखलॉक नगर निवासी हयात उल्लाह का 26 वर्षीय बेटा अब्दुल आला उर्फ अब्दुल सोमवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पिता हयात उल्लाह ने बताया कि रात करीब तीन बजे घर के बगल में निर्माणाधीन प्लाट के पिलर के सहारे फांसी के फंदे से उसका शव लटका देखा तो इसकी जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या...