उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। ट्रैक्टर की टक्कर से ठिलिया फल विक्रेता की मौत के बाद शनिवार पोस्टमार्टम बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला और थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को केस दर्ज होने व ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में होने की जानकारी दी गई। उसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। नगर के संडीला मार्ग पर रहने वाले 38 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामखेलावन शुक्रवार दोपहर पैदल घर लौट रहे थे। संडीला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मारने से मौत हो गई थी। मृतक सुनील के भाई सुशील की तहरीर पर पुलि...