उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: न्योतनी। घर में काम के दौरान फर्राटा पंखा छूते ही किशोरी करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नवीनगर गांव की 16 वर्षीय कामिनी पुत्री नीरज शर्मा कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी तभी फर्राटा पंखा उठाकर दूसरे स्थान पर रखने लगी। पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। बिजली सप्लाई बंद कर किसी तरह करंट से छुड़ाया। आननफानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल मोहान ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए। यह भी पढ़ें- Unnao News: पंखा चालू करते ही महिला को लगा करंट, पैर झुलसा इस पर परिजन हसनगंज के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां इलाज से संतुष्ट न होने पर लखनऊ लेकर जा रहे। रास्ते में कामिनी ने दम तोड़ दिया। म...