उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता एक निजी अस्पताल, पैथोलॉजी और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोप लगाया है कि इलाज के नाम पर उससे Rs.1.80 लाख वसूले गए, बाद में कथित तौर पर फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाकर मरीज को अस्पताल से बाहर कर दिया गया। इलाज में लापरवाही के कारण उसकी चाची की मौत होने का दावा करते हुए पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई है।सिंगरोसी निवासी अविनाश चौधरी के अनुसार, उन्होंने अपनी चाची अनीता को उर्सला अस्पताल के डॉक्टर मुन्नालाल विश्वकर्मा के कहने पर उनके रिश्तेदार द्वारा संचालित अकरमपुर के होप हॉस्पिटल में एक अप्रैल को भर्ती कराया था। आरोप है कि भर्ती के समय अस्पताल संचालक जय व...