Unnao News: फर्जी डिग्री का झांसा देकर 10 लाख की ठगी
उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता। बीएएमएस में दाखिले के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर के परिचित ने बेटे को बीएएमएस में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर करीब 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में पतंजलि विश्वविद्यालय और सीएसजेएम विश्वविद्यालय के नाम से अंकपत्र उपलब्ध कराए गए, जांच कराने पर पीड़ित ने उन्हें फर्जी पाया। रकम लौटाने के नाम पर दिए गए तीन चेक भी भुगतान के बिना रह गए। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोतीनगर निवासी जागेलाल ने डॉ. अमित सिंह और निर्मल कुमार दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के मुताबिक वर्ष 2022 में जागेलाल अपनी पत्नी के इलाज के लिए अकरमपुर स्थित डॉ. अमित सिंह की आयुर्वेदिक क्लीनिक पर जाते थे। इसी दौरान डॉक्टर ने उनके बेटे भावेश की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और नीट की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.