उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला प्रेमगंज में भीषण जलभराव और प्रदूषित पेयजल से निजात दिलाने को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पालिका की अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई। आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गोविंदा गौतम के नेतृत्व में आज शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक पालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नगर के दलित आबादी बाहुल्य मोहल्ला प्रेमगंज में हल्की बारिश होते ही गलियों और घरों और बेसिक प्राथमिक विद्यालय में भीषण जलभराव और कीचड़ उत्पन्न हो जाता है। यह भी पढ़ें- Orai News: संशोधित,बस्ती में जलभराव होने से बिफरे लोग, पालिका ने निकलवाया प...