Unnao News: प्रसूता की मौत मामले में पति ने अस्पताल संचालकों को बताया निर्दोष
उन्नाव, सितम्बर 24 -- Unnao News: बीघापुर। नगर पंचायत स्थित न्यू मां हॉस्पिटल में छह सितंबर को प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति ने पुलिस अधीक्षक को शपथपत्र युक्त पत्रन देकर अस्पताल संचालकों और आशा बहू को मामले में निर्दोष बताते हुए कार्रवाई न करने की मांग की है। बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर खरही निवासी फतेहबहादुर ने पत्नी बिट्टो की मौत के बाद आशा बहू सुशीला और अस्पताल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आशा बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब पति ने कहा है कि लोगों के बहकावे में आकर केस दर्ज कराया था और वह किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.