Unnao News: प्रसूता की मौत के बाद सीएचसी अधीक्षक ने मेडिकल सेंटर को कराया सील
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन मेडिकल सेंटर में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने अजगैन मेडिकल सेंटर को सील कर दिया। कुशलीखेड़ा गांव निवासी रूबी पत्नी सतीश को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 17 अगस्त को नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। आरोप है कि परिजन जिला अस्पताल ले जाने के बजाए रूबी को अजगैन मेडिकल सेंटर ले गए। यहां प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 18 घंटे भर्ती रखने के बाद गर्भवती को किया रेफर, नवजात की मौत सीएचसी अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया उच्चाधिकारियो के निर्देश पर मेडिकल सेंटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.