Unnao News: प्रधान के प्रशासक बनने से एमडीएम संचालन में मुश्किलें
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: उन्नाव। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर एमडीएम के संचालन में आ रही मुश्किलों पर समाधान मांगा। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार और महामंत्री अमित सिंह ने बीएसए से मिलकर कहा 25 मई को प्रधानों को कार्यकाल खत्म होने पर प्रशासक नियुक्ति कर दिया गया था। जिसके बाद परिवर्तन लागत की चेकों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर रहे हैं। कहा प्रधान शिक्षक और प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर से ही एमडीएम की धनराशि का भुगतान होता है। ऐसे में प्रधानों के हस्ताक्षर न होने के कारण एमडीएम का पैसा नहीं निकल पा रहा है। कहा कि कुछ ऐसी व्यवस्था बनायी जाए जिससे परिवर्तन लागत के आहरण में बाधा न उत्पन्न हो। ग्राम पंचायत निर्वाचन सम्पन्न होने तक सुचारु रूप से बाधा रहित एमडीएम की व्यवस्था के लिए विद्यालयी एमडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.