उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: चकलवंशी। खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 22 वर्षीय युवक के शव के पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों के सवाल बरकरार हैं। गले में रस्सी का फंदा और शरीर पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है, जबकि पुलिस मोबाइल की डिटेल और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।माखी थाना क्षेत्र के गोपीखेड़ा गांव निवासी संतूपाल के 22 वर्षीय बेटे शुभम का शव खेत में आम के पेड़ के नीचे मिला था। गले में रस्सी का फंदा और चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच के बाद शव पीएम को भेजा था। शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें सफीपुर सीएचसी के डॉ. फरीद अहम...