उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के बैगुलालखेड़ा गांव में प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ काटने पर पुलिस ने खेत मालिक व ठेकेदार पर केस दर्ज किया है। बैगुलालखेड़ा गांव के रहने वाले अनिल सिंह पुत्र रामदीन के खेत में ठेकेदार शौकत अली पुत्र बसारत अली निवासी रौतापुर ने दो नीम के हरे पेड़ काट ले गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि अनिल सिंह व ठेकेदार शौकत अली के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Unnao News: पेड़ मालिक व दो ठेकेदारों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...