Unnao News: पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की 22वीं पुण्यतिथि आज
उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की 22वीं पुण्यतिथि शनिवार को कब्बा खेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में मनाई जाएगी। पुण्यतिथि को लेकर सप्ताहभर से सेवा सप्ताह चलाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को उनके सुपुत्र भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ हुआ। वहीं शनिवार को पुण्यतिथि के आयोजन में रक्तदान, ट्राई साइकिल वितरण, मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने बताया कि स्व. अजीत सिंह की पुण्यतिथि को केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित न रखकर सेवा कार्यों से जोड़ा गया है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.