उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। पुरवा बार एसोसिएशन के नवीन सत्र के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए रेवाशंकर रावत एडवोकेट, महामंत्री पद के लिए सियाराम रावत एडवोकेट और उपाध्यक्ष पद के लिए रामदास एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, सदस्य पद के लिए मनोज कुमार और धर्मेंद्र ने अपना नामांकन किया। बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को वाल्मीकि जयंती के सार्वजनिक अवकाश के कारण मंगलवार को भी दोपहर एक बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...