उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: हिलौली। मोहिद्दीनपुर गांव की एक पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस पति समेत चार ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया है। मोहिद्दीनपुर गांव की रहने वाली कंचन ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह चार मई 2026 को असवगरगंज मजरा मोहिद्दीनपुर गांव निवासी चांद उर्फ राजेन्द्र कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिए जाने के बावजूद पति चांद, सास मीना, ससुर हरिवंश उर्फ राजेन्द्र और जेठ रोहित तथा जेठानी सोनी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष चौपहिया वाहन और रोजगार के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होन...