उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। शहर के पीडी नगर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर साढ़े छह घंटे बंद रहे। भीषण गर्मी में उपभोक्ता उबले और बिजली विभाग को फोन घुमाया तो पता चला कि आपूर्ति टेस्टिंग कार्य की बजह से बंद है। शहर के पीडी नगर सब स्टेशन से आदर्श नगर इंदिरा नगर अब नगर निराला नगर गर्दन खेड़ा हिरन नगर की बिजली आपूर्ति की जाती है। इस सर्विस स्टेशन पर कामर्शियल कनेक्शन धारकों की संख्या भी सबसे अधिक मानी जाती है, यहां 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इन्ही की टेस्टिंग का काम गुरुवार को प्रस्तावित था। सुबह 10 बजे आपूर्ति बन्द हुई तो इस सब-स्टेशन जुड़े आठ हजार उपभोक्ता की बत्ती गुल हो गयी। इस दौरान सब स्टेशन के पॉवर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम शुरू हुआ। जेई दिव्यांशु सिंह ने बताया कि सब स्टेशन की टेस्टिंग का काम तीन ...