Unnao News: पीड़ित के खाते में ठगी की धनराशि कराई गई वापस
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: उन्नाव। अनजान लिंक पर क्लिक करने से खाते से कटे 20,771 रुपये को सदर कोतवाली की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में वापस करवा दी। शहर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी अमन कुमार के खाते से 6 अगस्त को अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद 20,771 रुपये कट गए थे। उन्होंने कोतवाली सदर में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए 23 अगस्त को ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी है। कार्रवाई में इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र व क्राइम इंस्पेक्टर राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.