उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से पांच कर्मचारी गायब मिलने और मरीजों के हाथों में मियाद खत्म हो चुकी दवाओं के साथ डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखने और दवा स्टॉक रजिस्टर में अनियमितताएं मिलने का चौकाने वाला मामला पकड़ में आया। जिससे मरीजों की जिंदगी के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा था। लेकिन जब एसडीएम पुरवा ने औचक निरीक्षण किया, तो अस्पताल प्रशासन का यह काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया। एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने की संस्तुति की है।पुरवा एसडीएम दिग्विजय सिंह ने गुरुवार सुबह ब्लॉक हिलौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया क...