उन्नाव, सितम्बर 19 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ठगपुरवा गांव की रहने वाली किशोरी ने शुक्रवार को आंगन में पड़े जाल में रस्सी से लटक आत्महत्या मामले में परिजनों से अभी तक पुलिस में तहरीर नहीं दी गई। पिता व भाई के पुणे महाराष्ट्र से गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बक्सर घाट पर किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।ठगपुरवा गांव की रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को घर में मौजूद मां व छोटी बहन के खेतों पर जाने के बाद आंगन में पड़े जाल में रस्सी से लटक कर जान दे दी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मां को सौंप दिया था। शनिवार को पुणे में रहने वाले पिता, भाई, भाभी और चाचा गांव पहुंचे। बेटी का शव देख पिता बदहवास हो गया। परिजनों ने शव का संस्कार बक्सर घाट पर कर दिया। इंस्पेक्टर ...