Unnao News: पिता की डांट से नाराज किशोर ने फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, जुलाई 21 -- Unnao News: नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बगहरी गांव में रविवार शाम किशोर ने पिता की डांट से नाराज होकर बाग में स्थित पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। खोजबीन कर रहे परिजनों ने शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बगहरी गांव के रहने वाले 17 वर्षीय लखन को पिता राजा ने किसी बात को लेकर डांट दिया। तभी रविवार शाम को इसी बात से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया और गांव के बाहर स्थित विमल के बाग में पहुंच गया। वहां उसने अपने गमछे के सहारे पेड़ पर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब लखन घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच उसका शव बाग में पेड़ से लटकता हुआ मिला। बेटे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.