उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। पाठकपुर गांव इन दिनों फिल्मी हलचल का केंद्र बन गया है। दो दिनों से चल रही फिल्म 'गांधी एंड माय मदर' की शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्मी कलाकारों की एक झलक पाने के लिए गांव में लोगों का जमावड़ा लग रहा है, लेकिन पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों के कड़े घेरे के कारण ग्रामीण न तो कलाकारों को करीब से देख पा रहे हैं, न ही फिल्म के लिए तैयार किए गए सेट तक पहुंच पा रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग फिल्म की शूटिंग क्षेत्र के पाठकपुर गांव में कृष्णानंद अवस्थी के पुराने मकान और योगेश त्रिपाठी के पुराने जमाने के बने घरों में की जा रही है। शूटिंग के लिए इन पुराने भवनों को फिल्म के दौर के अनुरूप तैयार कर सेट का रूप दिया गया है। गांव में शूटिंग शुरू होते ही आसपास के लोगों में फिल्मी सितार...