उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: चकलवंशी। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर टकटौली गांव में बुधवार को पागल कुत्ते ने सात वर्षीय बच्चे को काट लिया। उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव निवासी सात वर्षीय सोहित पुत्र परशुराम बुधवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के पैर में पंजे के खरोंच, हाथ में तीन स्थान और दाहिने कान में काट लिया। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्ते को खदेड़कर बच्चे को बचाया। उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कुत्ते ने नौ साल के बालक को काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...