Unnao News: पहिए का गोला टूटने से खाई में पलटा ट्रक
उन्नाव, जुलाई 2 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव नेवल के सामने ट्रक के पहिये का गोला अचानक टूट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। जानकारी के अनुसार, चालक दीपक पुत्र रामदेव निवासी ग्राम लोदुका थाना बादलपुर जनपद जौनपुर ट्रक में आलू लोड कर फर्रुखाबाद से आजमगढ़ जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर अचानक ट्रक के एक पहिये का गोला टूट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी आलू की बोरियां सड़क और आसपास बिखर गईं। गनीमत यह रही कि चालक को केवल मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.