उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बदुआ खेड़ा में शुक्रवार शाम से लापता नौ वर्षीय छात्र का शव शनिवार दोपहर घर से करीब सौ मीटर दूर निर्माणाधीन टेनरी के पानी के टैंक में उतराता मिला था। जिसके बाद रविवार को शव पीएम के बाद घर लाया गया। जहां देर शाम तक परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठने नहीं दिया।बदुआ खेड़ा निवासी प्रेम निषाद का पुत्र हर्ष उर्फ शिवा (9) शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह परिजनों को पतंग उड़ाने और गांव के पास आयोजित नाइट क्रिकेट मैच देखने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव के कुछ बच्चों ने निर्माणाधीन टेनरी के पानी के टैंक में हर्ष का शव उतराता देखा। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को टैंक से बा...