उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: अचलगंज। नगर पंचायत अचलगंज की रामलीला समिति की ओर से आयोजित धनुष भंग लीला धूमधाम से सम्पन्न हुई। प्रदेशस्तरीय कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को पूरी रात धार्मिक प्रसंगों से सराबोर रखा। परंपरागत रूप से आयोजित लीला का शुभारंभ सीता के पुष्प वाटिका पहुंचने से हुआ। माता सीता फूल लेने वाटिका पहुंचती हैं, जहां गुरु विश्वामित्र की पूजा के लिए राम और लक्ष्मण भी मौजूद रहते हैं। इसी दौरान राम और सीता एक-दूसरे को देखते हैं। इसके बाद सीता भगवान राम को वर रूप में पाने की कामना लेकर मां भवानी के मंदिर पहुंचकर प्रार्थना करती हैं। मां भवानी उन्हें आशीर्वाद देती हैं। इसके बाद जनक दरबार में धनुष भंग का मंचन हुआ। धनुष तोड़ने के लिए रावण और बाणासुर भी जनक सभा में पहुंचे। दोनों के बीच हुए संवाद ने दर्शकों का खूब मनोरंजन...