Unnao News: पंजाब के चीता पहलवान को पटखनी देकर सर्वेश तिवारी बने दंगल केसरी
उन्नाव, अक्टूबर 13 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में जय मणिबीर बाबा कमेटी की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। विभिन्न जिलों और राज्यों से आए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण छह हजार रुपये का फाइनल मुकाबला रहा, जिसमें संतकबीरनगर के पहलवान सर्वेश तिवारी ने पंजाब के चीता पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसी के साथ सर्वेश ने दंगल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। मुकाबलों के दौरान दर्शक पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच देख लोग रोमांचक से भर गए। प्रतियोगिता में अनिल बनारस, सरवन कानपुर, गोलू बनारस, जगन गोरखपुर, बसंत बसींगवां, साजन कानपुर, गुड्डू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.