उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के गुमानखेड़ा गांव में गुरुवार शाम पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद घर के परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे। गुमानखेड़ा गांव के रहने वाले राजेन्द्र कुमार पुत्र अयोध्या गुरुवार को अपने घर में पंखा लगा रहे थे। अचानक पंखे में करंट उतर आया और वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सप्लाई बंद करने के बाद राजेंद्र को अलग किया गया। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है।...