उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: नवाबगंज। विकासखंड के जगदीशपुर गांव में मंगलवार दोपहर फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला झुलस गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। जगदीशपुर गांव की रहने वाली सावित्री पत्नी पप्पू मंगलवार को अपनी बीमार मां को देखने मायके गई थी। दोपहर में वह मायके से वापस घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद जैसे ही उसने फर्राटा पंखा चालू करने का प्रयास किया, पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह जमीन पर गिर गई और उसके पैर में कई जगह झुलसने के निशान हो गए। परिजनों ने किसी तरह बिजली का संपर्क हटाकर उसे करंट से बचाया। इसके बाद पति उसे सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घायल के पति ने बताया कि प...