उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30-30 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुरवा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों के खिलाफ मुनादी की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पुलिस टीम ने गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित अभियुक्तों के आवासों पर पहुंचकर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किए।पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2025 को बेगमगंज निवासी पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में साकेतपुरी निवासी सुनील तिवारी, भातू फार्म निवासी सोनू मिश्रा और शशांक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। उपनिरीक्षक रामप्रकाश और कांस्टेबल मोनू कुमार ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि आदेश...