उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: उन्नाव। नौकरी लगवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने राहत दिलाई है। कोतवाली सदर की साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित के पूरे 50 हजार रुपये उसके खाते में वापस कराए। प्रियदर्शिनी नगर के रहने वाले आकाश शुक्ला पुत्र संजय कुमार के साथ गतवर्ष आठ अक्तूबर को नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को साइबर हेल्प डेस्क ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर पूरी धनराशि वापस कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...