उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को हिलौली मे नुक्कड़ नाटक के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाए जनता के बीच गिनाई गई। विधायक अनिल सिंह ने योजनाओं का लाभ लेने की लोगो से अपील की। कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। नाटक द्वारा योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों को जनता के बीच विस्तार से रखा गया। यहां आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास योजना के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश बाजपेयी ने किया।प्रधान प्रतिनिधि महेश सोनी आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...