उन्नाव, सितम्बर 8 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। नीम के पेड़ के सहारे एक घर में दाखिल सटे दो घरों से करीब 19 हजार रुपये की नकदी, चांदी की पायल, झुमकी, मंगलसूत्र, सिक्के, टॉप्स समेत लाखों रुपये के जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद एक अन्य घर में भी घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह कमरों में सामान बिखरा देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई।मद्दूखेड़ा गांव निवासी प्रमोद चौरसिया के मुताबिक, सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Hapur News: 15 दिनों में तीसरी चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस गश्त के बावजूद चोर बेखौफ इसी दौरान चोर बाहर खड़े नीम के पेड़ का सहारा लेकर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने प्रमो...