Unnao News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 11 बीएलओ का मानदेय रोका
उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: बीघापुर। तहसील क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर 11 बूथ लेवल अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक मानदेय रोक दिया गया है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की। साथ ही तहसील क्षेत्र के सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्वाचन बूथों पर निर्धारित कार्य पूरा नहीं करने के मामले में बीघापुर विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी और कल्पना तथा शिक्षामित्र मिथिलेश कुमार और सलोनी मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी तरह सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक की शिक्षामित्र मालती देवी, बिछिया ब्लॉक के सहायक अध्यापक इमरान एहसान और शिक्षामित्र राखी तथा सुमेरपुर ब्लॉक की सहायक अध्यापिका कंचनलता, संदीप कुमार और गीता पर भी कार्रवाई की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.