उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ला में मंगलवार शाम निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सफीपुर कस्बा के धोबियाना मोहल्ला के रहने वाले 35 वर्षीय नरेंद्र पुत्र स्व. कंचन कुमार मंगलवार को अन्य मजदूरों के साथ सदर कोतवाली स्थित लक्ष्मी टॉकीज के पास स्वीट्स के बगल में बन रहे मकान में काम करने गया था। चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। शाम को नरेंद्र निर्माण कार्य के दौरान मसाला तैयार कर रहा था। तभी वहां लगे पंखे से करंट उतर आया और नरेंद्र उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। साथी मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र को मजदूरों के साथ कोतवाली के सामने से...