Unnao News: निबंधन कार्यालय में ई-स्टांप एवं ई-कोर्ट फीस सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज तहसील निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को ई-स्टांप एवं ई-कोर्ट फीस सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य सरकारी और न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है। सुविधा केंद्र का उद्घाटन उपनिबंधक अनीता कुमारी ने किया। इस केंद्र के माध्यम से नागरिक अब इलेक्ट्रॉनिक रूप से ई-स्टांप पेपर खरीद सकेंगे और अदालती शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। इससे स्टांप शुल्क और कोर्ट फीस के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। अभी तक बाहर से स्टांप खरीदने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। यह प्रणाली समय की बचत करने के साथ-साथ जनता के लिए सुविधाजनक भी है। उपनिबंधक अनीता कुमारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य 10 रुपये से 500 रुपये तक के ई-स्टांप की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इससे नागरिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.