उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। प्रसूता की मौत को लेकर परिजनों ने बीघापुर कोतवाली के पास संचालित मां हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह जमकर हंगामा करने के साथ तोड़फोड भी की। बेटी को जन्म देने के कुछ घंटों बाद जच्चा की मौत के बाद परिजन बेहाल होते रहे। जानकारी पर बीघापुर और बिहार थाने की पुलिस के साथ सीओ बीघापुर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। उधर, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्त्राव से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

घटना का विवरण बिहार थाना क्षेत्र के खरही रामपुर गांव...