उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: सोहरामऊ, संवाददाता। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाले में वृद्ध का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शौचक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान पटकापुर गांव निवासी वृद्ध के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह पथरहा-पटकापुर के बीच बने नाले की ओर कुछ ग्रामीण शौच क्रिया के लिए गए थे। तभी उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, वृद्ध सोमवार शाम से लापता था। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थ...