उन्नाव, अक्टूबर 31 -- Unnao News: चकलवंशी। नाली के विवाद में युवक पर हमलाकर पैर तोड़ दिया गया। घायल की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आसीवन थानाक्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी दुर्गेश (30) पुत्र केशन ने बताया कि घर के पीछे से निकली नाली को लेकर पड़ोसियों से पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में पड़ोसी प्रमोद और विनोद पुत्रगण भगवानदीन तथा बीरेंद्र पुत्र वीरपाल गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी और ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घायल दुर्गेश की पत्नी पिंकी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: नाली के विवाद में युवक को लाठी-डंडों और ईंट से पीटा, पैर फ्रैक्चर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...