उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता। नाग पंचमी व सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों व मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने व सुख, समृद्धि प्राप्त करने के लिए रुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने विशेष दिन पर पुरानी मान्यता अनुसार नागों को दूध पिलाकर पुण्य कमाया। नागपंचमी पर नगर के आधा दर्जन से अधिक शिवालयों में भक्तों ने रुद्राभिषेक कराया। सुबह से ही मंदिरों में बाबा के भजन व कीर्तन गूंजते रहे। इस अवसर पर नागों को दूध पिलाने के महत्व के चलते लोगों ने मंदिरों के पास नागों को अपने हाथों से दूध पिलाया। नागपंचमी पर्व पर घरों में बने पकवानों का आनंद लेकर दान किया。 यह भी पढ़ें- Hathras News: भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्त गंगाजल व जल लेकर पहुंचे शिवाल...