उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। घरों में नाग देवता के चित्र बनाकर पूजा-अर्चना की गई। शाम को महिलाओं और युवतियों ने नए कपड़े पहनकर डलियों में नए कपड़ों से बनाई गई गुड़ियों को सजाया और निर्धारित स्थानों पर ले जाकर रखा। परंपरा के अनुसार परिवार और आसपास के छोटे बच्चे खजूर, नीम आदि की छड़ियां लेकर वहां पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से गुड़ियों की पिटाई की। इसके बाद नागपंचमी पर तैयार की जाने वाली उबले गेहूं की घुघरी लोगों में वितरित की गई। पर्व को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां काली के वार्षिकोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के बूढ़े बाबा प्रांगण में दंगल का आयोजन भी किया गया। इसमें छोटे-बड...