Unnao News: नहाते समय सई नदी के पानी में डूबने से युवक की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। सई नदी का जलस्तर कम होने से असोहा नयाखेड़ा संपर्क मार्ग के पास रविवार दोपहर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबकर युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, सूचना पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जलस्तर कम होने से संपर्क मार्ग के पास लोगों के नहाने के अलावा सेल्फी, रील व स्टंट करने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। जिसके चलते आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं。
दुर्घटना का विवरण सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बैलोरा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय प्रवीण पुत्र रामाधार रविवार दोपहर सई नदी को असोहा नयाखेड़ा संपर्क मार्ग पर चल रहे पानी को देखने गया। वहां गांव के लड़कों को नदी के पानी में नहाता देख वह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.