उन्नाव, अगस्त 30 -- Unnao News: उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने जांच के लिए सैम्पल भी रखवाया गया है। माखी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय रविकांत उर्फ कल्लू पुत्र हरिपाल गुजरात स्थिति एक कंपनी में काम करता था। यहां से 4 दिन पहले गांव आया था। शनिवार सुबह गांव निवासी दो युवक सरोसी गांव जाने की बात कहकर उसे साथ में ले गए थे और दोपहर आटो से शव लादकर घर पर छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- युवक की मौत, हत्या का लगाया आरोप मृतक रविकांत के परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक के बीच रुपये लेनदेन का मामला था। मृतक रविकांत तीन भाइयों के बी...