उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: शुक्लागंज। सोमवार को पीक ऑवर के समय नवीन पुल पर वाहनों का भार बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। जिससे कानपुर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह बैराज मार्ग पर भी दोपहर के समय जाम लगा रहा। वहीं लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित पुराने पुल पर मरम्मत कार्य के चलते दोपहर से शाम तक वाहन रेंगते हुये निकले। सुबह करीब दस बजे कानपुर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने पर नवीन पुल पर जाम लग गया। वाहनों की कतार फोरलेन तक पहुंच गई। यातायात पुलिस ने आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे आगे बढ़ा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो पुल पर लगा जाम, फंसे रहे वाहन इस दौरान साढ़े ग्यारह बजे तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सरैयां रेलवे क्रासिंग से अप और डाउन लाइन की ट्रेनें गुजर...