Unnao News: नमाज पढ़कर टहलने निकले वृद्ध को वाहन ने रौंदा, मौत
उन्नाव, अक्टूबर 31 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के सामने शनिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने पैदल रहे वृद्ध को रौंद दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। उनके ऊपर से कई वाहन निकल जाने से शव क्षत-विक्षत हो गया। यह देख राहगीर भी सहम गए।अचलगंज थानाक्षेत्र के पड़रीकलां गांव के रहनेवाले 65 वर्षीय बशीर अहमद पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र के अनवार नगर मोहल्ले में अपने बेटों के साथ रहते थे। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब छह बजे वह पैदल टहलने निकले थे। हाइवे पर नवीन मंडी के सामने लखनऊ की ओर आया तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मार रौंदते हुए निकल गया। हादसे को अनजाम देकर भागे वाहन के पीछा रहे वाहन भी सड़क पर पड़े खून से लथपथ वृद्ध को रौंदते हुए निकल गए। इससे मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों और मॉर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.