उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। सई नदी में साथियों के संग मछली मारने गए युवक की शुक्रवार सुबह नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के पितनाखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सरवन रावत पुत्र गंगादीन गांव के ही रामकुमार व सत्तू के साथ उतरौरा गांव के पास से निकली सई नदी में शुक्रवार सुबह मछली मारने गए थे। रामकुमार व सत्तू मछली मार रहे थे। इसी दरम्यान सरवन नदी में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। सरवन तैरना नहीं जानता था। जिसके चलते वह पानी में डूबने लगा। सरवन को डूबता देख उसके साथ मौजूद रामकुमार व सत्तू उसको बचाने दौड़े। मगर तब तक देर हो चुकी थी। गांव वालों की मदद से र...