Unnao News: नंबर के अधार के पार कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट
उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: बीघापुर। फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र के मीरखपुर निवासी आदर्श सिंह पुत्र मित्रपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चार अक्तूबर को उनका भाई अर्पित सिंह बीघापुर आया था। रात में लौटते समय कोतवाली के पास सामने से आई कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में अर्पित सिंह और उसके साथ कार में सवार गांव के ही श्रीकांत पुत्र श्यामलाल घायल हो गए थे। सात अक्तूबर को इलाज के दौरान अर्पित की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि आदर्श सिंह की तहरीर पर वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.