Unnao News: धर्म का कोई शॉर्टकट नहीं, सदाचार और सत्कर्म से मिलता है प्रभु का आशीर्वाद : देवकीनंदन महाराज
उन्नाव, नवम्बर 29 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। शहर के साकेतधाम रामलीला मैदान में सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और भक्ति का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू ने कार्यक्रम में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि धर्म का कोई शॉर्टकट नहीं होता। धर्म केवल दिखावे की वस्तु नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में उतारना पड़ता है। सत्य बोलना, अच्छे कर्म करना, बड़ों का सम्मान करना, दूसरों की सहायता करना और आचरण को शुद्ध रखना ही सच्चे धर्म का पालन है। जादू-टोने से नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से जीवन में बदलाव आता है।
धर्म, संस्कार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.