उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: औरास, संवाददाता। रामपुर खंझड़ी गांव में 30 अक्तूबर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन गणेश वंदना के बाद सीता स्वयंवर और धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों और तालियों से गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम आयोजक विमलेश तिवारी ने आयोजन में पहुंचे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। खास बात यह है कि यहां आयोजित रामलीला में ग्रामीण स्वयं विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...