उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व पर मिलावटखोरी और बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार के खिलाफ खाद्य विभाग ने औरास क्षेत्र में कार्रवाई की। रामपुर गड़ऊवा में जांच के दौरान दो परिसरों में मानक और पंजीकरण संबंधी गंभीर खामियां मिलने पर विभाग ने खाद्य सामग्री नष्ट कराने के साथ सीजर और सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने कुल 967 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.84 लाख रुपये बताई गई है। खाद्य विभाग की टीम ने औरास के रामपुर गड़ऊवा में पवन गुप्ता के परिसर पर छापा मारकर खोया, वनस्पति और दूध के नमूने लिए। जांच के दौरान वहां 20 किलोग्राम खोया और 15 लीटर वनस्पति ऑयल नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- Basti News: खाद्य सुरक्षा की छापेमारी, तीन दुकानों के नमूने भरे परिसर में खाद्य कारोबार के लिए जरूरी पंजीकरण और म...